फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने शिक्षिका का सिर फोड़ा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले ने शिक्षिका का सिर फोड़ा, गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र की प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका से मनचले ने अपने साथी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसका सिर फोड़ दिया। इससे वह घायल हो गई। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। पीड़ित शिक्षिका के पिता ने पुलिस को बताया उसकी बेटी परिवार की दो लड़कियों के साथ सामान बाजार से खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने अपने साथी के साथ उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेटी के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। बाद में आरोपी धमकी देकर भाग गए। घर पहुंचने के बाद उसकी बेटी ने घटना की जानकारी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी आमिर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी आमिर को पकड़कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें