फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के थप्पड़ मारने पर पत्नी ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शराब पीने का विरोध करने पर युवक ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी महिला ने बताया उसके पति शराब पीते हैं और आए दिन घर में विवाद करते हैं, न घर खर्च देते हैं। इससे वह परेशान है। शुक्रवार को देर शाम उसके पति शराब पी रहे थे। उसने इसका विरोध किया, इसी बात पर पति ने गाली-गलौज कर उसके थप्पड़ मार दिया। उसने इससे क्षुब्ध होकर घर में पहले से रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया, हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनाई जा रही है। कस्बा चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें