फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सहित 32 आशा पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना। हक के लिए हड़ताल पर बैठी आशा बहुओं के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सीएचसी पिलाना अधीक्षक ने सिंघावली अहीर थाने में जिलाध्यक्ष समेत 30-32 आशाओं के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि आशा बहुएं सरकारी कार्य में बाधा डाल रही है। यही नहीं पल्स पोलियो अभियान में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट की धमकी  भी  दी गई है।

राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा बहुएं हड़ताल पर हैं।  प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने थाना सिंघावली अहीर में शाहपुर निवासी बबीता, अलावलपुर निवासी रीना और बड़ौत के रविंद्र गुप्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रयास करने और धमकाने की तहरीर दी। सीएचसी  अधीक्षक ने कहा आशाओं ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की धमकी दी है। रविवार से पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें