बागपत। हरचंदपुर गांव निवासी शाबरा पत्नी सलीम ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजुम का निकाह चार साल पहले मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी इनाम पुत्र इस्लाम से किया। अब उसे दो बच्चे हैं। ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। सोमवार को ससुरालियों ने महिला पर दहेज का दबाव बनाया। उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो ससुरालियों ने कमरे में बंधक बनाकर पीटा। गला दबाकर मारने की कोशिश की। घायल अवस्था में महिला ने उनके चंगुल से निकल कर मायके पहुंची। महिला की मां ने आरोपी पति इनाम, ससुर इस्लाम, सास हसीन, देवर अमित, शाहरूख, ननद साहिबा, रूबी व चचिया ससुर यासीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।