फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में मुकारी में दो पक्षों में पथराव, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में मकान की दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुकारी गांव निवासी जाबिर पुत्र रफीक और जानू पुत्र नसरू के मकान बराबर-बराबर में हैं। मकान की दीवार को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक माह पहले जाबिर के मकान की दीवार गिरा दी । सोमवार को पड़ोसियों ने दूसरी दीवार गिरा दी। इससे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। मोहल्ले के लोगों ने घर में घुसकर जान बचाई। सूचना पर बालैनी थाना पुलिस पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। झगड़े में जाबिर, उसका भाई नासिर और मां अख्तरी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल जाबिर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पंत ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें