बहुआ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में रविवार की रात चोरों ने शादी वाले घर से नगदी समेत करीब 37 हजार रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सुबह घर में सामान बिखरा पड़ा देखकर उसे घटना की जानकारी हुई।
शाह पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पीड़ित एजाज खान का घर है। रविवार को परिवार के लोग छत पर सोए थे। उन्होंने बताया कि रात में किसी वक्त चोर घर के पीछे से घुसे। बेटी की शादी के लिए चांदी व सोने के जेवरात
बनवाए थे। जो घर में रखे हुए थे। 200 ग्राम की पायल, 100 ग्राम की तोड़िया, पांच ग्राम की झुमकी रही है। साथ में साढ़े छह हजार रुपये रखे थे। चोर नगदी और जेवर उठा ले गए। सुबह जब छत से नीचे आए तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो जेवरात व नगदी नहीं मिले। चौकी प्रभारी डीडी वर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
शादी वाले घर में हजारों की चोरी
- शाह कस्बे में मजदूर के हुई घटना, बेटी के निकाह के लिए बनवाए गहने भी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो