बड़ौत (बागपत)। रूस्तमपुर बावली गांव में दो लोगों ने परचून की दुकान पर बैठी महिला के साथ मारपीट की और दुकान से नगदी और सामान उठा कर ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पिंकी बावली गांव की रहने वाली है। उसका पति बाहर नौकरी करता है। पिंकी गांव मेें परचून की दुकान चलाती है और सास भी उसके साथ रहती है। शनिवार की सुबह दो युवक वहां पर आए और उसे उधार सामान मांगने लगे तो उसने मना कर दिया तो उन्होंने मारपीट कर 500 रुपये की नगदी व 1500 रुपये का सामान उठाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।