बागपत। शहर में होली चौक पर रविवार की रात में नशे में युवक ने उत्पात मचाया। चाकू से लोगों को आतंकित किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया।
रविवार रात में होली चौक पर नशे में युवक ने उत्पात मचाया। राहगीरों और दुकानदारों को चाकू से आतंकित कर मारने की धमकी दी। काफी देर तक युवक हाई वोल्टेज ड्रामा करता है। जो भी उसे पकड़ने जाता, उसके पीछे ही चाकू लेकर भाग लेता। कई लोगों पर चाकू से हमला भी किया, लेकिन वे बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू बरामद किया। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी हनीफ खान ने आरोपी बादशाह निवासी मोहल्ला कुरैशियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि होली चौक पर चाकू लिए घूम रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
मनोरोगी बच्ची को ले जा रहे युवक को धूना
बागपत। मेरठ रोड स्थित मोनिका सिनेमा हॉल के पास से रविवार की रात नशेड़ी युवक दस वर्षीय मनोरोगी बच्ची को पशु पैठ की तरफ लेकर जा रहा था। लोगों ने पकड़ कर आरोपी युवक पिटाई की। आरोपी मौका पाकर भाग निकला।