खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक युवती शनिवार को खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा किसी अज्ञात युवक ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी है और उक्त युवक ने फेसबुक पर उसके कुछ फोटो भी अपलोड कर दिए हैं। उक्त अज्ञात युवक फेसबुक पर उसके फोटो पर कमेंट भी कर रहा है। इससे वह बेहद परेशान है। परेशान युवती ने थाना प्रभारी उमेश रोरिया से मिल फेस बुक पर फोटो अप लोड करने वाले का सुराग लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की जांच करा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।