फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने महिला के साथ जबरन किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गाजियाबाद जनपद के एक गांव की महिला और उसके परिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का भट्ठा ठेकेदार मजदूरी करने के लिए मंगलवार को लेकर आया। आरोप है कि ठेकेदार उन्हें सुनसान जगह ले गया और एक महिला के साथ दुराचार किया। परिजनों ने कोतवाली पर जब शिकायत की तो पीड़ित के पति को पुलिस ने हिरासत में रखा और बुधवार की सुबह 2500 रुपये देकर महिला से जबरन कागज पर अंगूठा लगवा लिया। जब महिला नहीं मानी तो उन्हें कोतवाली से भगा दिया।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का ठेकेदार गाजियाबाद जनपद के एक गांव से दो मजदूरों और उनकी पत्नी को लेकर मंगलवार को भट्ठे पर काम करने के लिए लेकर आया। जब वे बड़ौत पहुंचे तो महिला के पति को शराब पिलाकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। मंगलवार की रात्रि मेें ही पीड़ित महिला व उसका पति कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें वहीं बैठा लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने भट्ठा मालिक व ठेकेदार को बुलाकर 2500 रुपये में दिलाए और पीड़ितों से फैसले के कागजात पर अंगूठा लगवा लिया, जब वे नहीं माने तो पुलिस ने उन्हेें कोतवाली से धमका कर भगा दिया। महिला और उसके पति ने कहा कि वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। अभी तक मामले मेें रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
इस संबंध में सीओ रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की रात 100 नंबर पुलिस को कॉल की गई, पुलिस वहां पर पहुंची तो महिला का पति शराब पीए थे। जो आरोप वे लगा रहे थे, ऐसा तथ्य सामने नहीं आया, इसलिए महिला के पति को कोतवाली पर बैठा लिया था। बुधवार की सुबह स्वयं उन्होंने रुपये की गुहार लगाई तो उन्हें 2500 रुपये दे दिए गए और उन्होंने फैसला भी कर लिया, महिला का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें