फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पिटाई के बाद घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी अभी फरार है।
धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी 20 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र हरपाल को चार युवक 29 नवंबर को घर से बुलाकर ले गए। पोइस नंगला के जंगल में उसकी पिटाई की। 30 नवंबर को परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने पर एनसीआर दर्ज कराई। शनिवार को बड़ौत के निजी अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी नीटू, राहुल, लौहड्डा गांव निवासी अंकित व बड़ौत निवासी गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी नीटू और अंकित को गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें