बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में घरेलू कनेक्शन पर आटा चक्की चलाए जाने की सूचना पर पहुंचे एक्सईएन प्रथम कार्यालय के एसडीओ और जेई के साथ चेकिंग के दौरान उपभोक्ता ने अभद्रता की और मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात एसडीओ गोपाल, अवर अभियंता आलोक कुमार कर्मचारियों के साथ बावली गांव पहुंचे और जिस व्यक्ति द्वारा घरेलू कनेक्शन पर आटा चक्की चलाई जा रही थी, तो उसकी चेकिंग की। इस पर उपभोक्ता ने उनसे अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीन कर बनाई गई वीडियो भी डिलीट कर दी और वहां से भगा दिया।