बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मलकपुर और बड़ौत के बीच बाइक पर अपने गांव नंगाला जा रहे चाचा-भतीजे को दो बदमाशों ने लूट के इरादे से रोकने का प्रयास किया। उनके नहीं रुकने पर बदमाशों ने गोली चलाई। एक गोली भतीजे के पैर मेें लगी, उसे सीएचसी से निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। नगला गांव निवासी अक्षय पुत्र जगमेहर अपने भतीजे विक्रांत के साथ बड़ौत बाइक पर सामान लेने आया था। जब वह गत रात्रि बाइक से अपने गांव जा रहे थे तो मलकपुर व बड़ौत के बीच दो बदमाशों ने लूट के इरादे से उन्हें रोकने का प्रयास किया। उनके बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने उन पर तमंचों से गोलियां चलाई। एक गोली अक्षय के पैर मेें लगी और वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल को सीएचसी से निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। इस संबंध मेें विक्रांत ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो