फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि धामा हत्याकांड के पैरोकार को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिला जेल से रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज ने दिल्ली पुलिस के सिपाही एवं मुकदमे की पैरवी कर रहे बड़े भाई को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद पीड़ित के परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग।
निबाला गांव निवासी रवि धामा की 21 फरवरी 2018 को अपहरण कर हत्या की। 23 फरवरी को उसका शव मीतली रजबाहे में मिला । मृतक के भाई दिल्ली पुलिस के जवान मनोज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मुकदमे की पैरवी मनोज ही कर रहा है। भाई मनोज ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे के लगभग जिला जेल में बंद आरोपी अनुज ने उसके मोबाइल पर फोन किया और धमकी दी कि या तो मामले में समझौता कर लो नहीं तो मारे जाओगे। जेल से धमकी मिलने के बाद पीड़ित व उसका परिवार दहशत में है। आरोपी पक्ष द्वारा पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी है। आरोपी किसी भी समय उसकी हत्या करा सकते हैं। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से फोन आया है, उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जेल प्रशासन को भी इस बारे में लिखा जाएगा।
विज्ञापन


जेल से धमकी देने का सिलसिला जारी
बागपत। जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद भी धमकी देने का सिलसिला जारी है। पहले कुख्यात अपराधी सुनील राठी कई बार जेल से फोन पर कई लोगों को धमकी दे चुका है। जेल में बंद अपराधी फोन पर रंगदारी तक मांग रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा हैं।
विज्ञापन


जेल में बंदी चल रहे हैं मोबाइल
बागपत। जिला जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद भी अपराधी मोबाइल फोन चला रहे हैं। बदमाश बेखौफ होकर जेल में स्मार्ट फोन चल रहे हैं। जेल प्रशासन कुछ कार्रवाई नहीं कर रहा। कई बार छापेमारी भी की गई, लेकिन ज्यादा मोबाइल बरामद नहीं हो सके। अब तक 10-12 मोबाइल ही बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार जेल में अधिकांश बंदी के पास मोबाइल फोन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें