फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों के बंडल छोड़कर भाग निकले चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तारों के बंडल छोड़कर भाग निकले चोर
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल-सिंगोली मार्ग पर विद्युत खंभों से तार चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। खंभों से तार चोरी कर रहे चोरों को किसानों ने घेर लिया। लेकिन चोर तारों का बंडल छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट गई।
विज्ञापन

रटौल-सिंगोली मार्ग पर पिछले छह दिनों से चोर बिजली के खंभों से तार चोरी कर रहे हैं। पुलिस चोरी की घटना को रोकने में विफल साबित हुई। किसानों ने स्वयं ही चोरो को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बृहस्पतिवार रात किसानों ने पहरा दिया। रात में चोर खंभों से तार चोरी कर बंडल बना रहे थे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया। अपने को घिरा देखकर चोर तारों के बंडलों को छोड़कर भाग निकले। इसके अलावा सरफाबाद गांव के जंगल में भी बृहस्पतिवार रात चोर चार खंभों से तार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें