फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घसौली निवासी कृष्णा देवी पत्नी रणधीर सिंह से 17 जुलाई 2014 को प्लाट देने के नाम पर 2.95 लाख रुपये हड़पने एवं फर्जी स्टांप बनाकर देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गौरीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र अतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिजली चोरी करते पकड़ा
बागपत। विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला मुगलपुरा बागपत में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। एक घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। जेई राम निवास ने रिहान पुत्र इनायत निवासी मुगलपुरा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तालाब की खोदाई को धरना देंगे ग्रामीण
दोघट। गढ़ी कांगरान गांव में तालाब की खोदाई की मांग को लेकर ग्राम प्रधान हवन पाल के आवास पर बैठक हुई। इसमें प्रधान ने बताया कि गांव में एक ही तालाब है। जो इस समय ओवर फ्लो है। गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। 24 मई को गांव के तालाब पर ग्रामीण एक दिवसीय धरना देंगे। इसमें रामबीर कश्यप, आलिया, तेजवीर कश्यप, अनिल, नितिन, अंजू, बेदो, रेखा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सटोरिया पकड़ा
छपरौली (बागपत)। पुलिस ने शबगा गांव से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले संदीप पुत्र रोहताश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से 520 रुपये की नगदी, पर्ची, पेंसिल बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें