बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में प्लाट के विवाद को लेकर तीन-चार युवकों ने घर में घुसकर युवक पर हमला बोल दिया। युवक के सिर में डंडा लगने से गंभीर घायल हो गया। घायल को बड़ौत से जिला अस्पताल रेफर किया। घायल ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
घायल प्रवीण शर्मा पुत्र स्वर्गीय रघुवीर वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। उसका अपने पड़ोसियों से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह प्रवीण अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी तीन-चार युवक घर में घुस गए और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। सिर में डंडा लगाकर वे प्रवीण गंभीर घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजन घायल को लेकर बड़ौैत कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया।