फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का मामला सीएम दरबार में गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तितरौदा गांव के एक युवक को 28 मार्च 2017 में कैराना के रेतेवाला गांव में ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने कैराना थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । तभी से आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इससे क्षुब्ध होकर रविवार को मृतक के परिजन तितरौदा गांव से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। पीड़ितों ने कहा अब वे सीएम को पुलिस प्रशासन की हरकतों से अवगत कराएंगेे।
विज्ञापन

मृतक एहसान पुत्र रफीक तितरौदा गांव का रहने वाला है। उसकी चार साल पहले वरीसा पुत्री उमरदीन निवासी रेतेवाला कैराना के साथ शादी हुई । उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद वरीसा दो माह पहले अपने मायके चली गई। 28 मार्च को एहसान उसे मनाने के लिए ससुराल गया । तभी ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इस मामले में कैराना थाने मेें पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई, कैराना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। पीड़ित परिवार इंसाफ पाने के लिए रविवार को लखनऊ रवाना हो गया। परिजनों ने कहा अब सीएम को पुलिस प्रशासन की हरकतों को बताएंगे और इंसाफ की मांग करेंगे। लखनऊ जाने वालों मेें सबेदीन, सरवर, महमूद, शरीफ, अफसरून आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें