फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से लूट लिया सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर/सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के पास रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर स्कूटी सवार महिला से सोने की चेन लूट लिया। चेन लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

देवापुर गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी कैलाशनाथ दुबे अपनी पोती के साथ स्कूटी से बाजार दवा लेने गई थी। दोपहर में वह लौटकर घर जा रही थी। घर से करीब सौ मीटर पहले मोड़ पर पहुंची थी तभी पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने सावित्री की कनपटी पर असलहा सटा दिया और दूसरे ने उनके गले से सोने की चेन छीन लिया। चेन लूटने के बाद बदमाश शांतिनगर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। महिला ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें