बागपत। केस की पैरवी के लिए कोर्ट में आई विवाहिता पर कचहरी के पास हमला किया । किसी तरह उसकी जान बची। उसकी तहरीर पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
दिल्ली के करावलनगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दोघट क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई । शादी होने के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसके साथ अभद्रता, गाली-गलौज कर मारपीट करते थे। उसने पुलिस से शिकायत की थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह अपने केस की पैरवी के लिए कोर्ट में आई । आरोप है कि कचहरी के पास ही उसके पति और ससुर ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। वह चोटिल हो गई। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पति अंकित और ससुर दिनेश के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा पुराना कस्बा निवासी महिला रेशमा के साथ पड़ोस के युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।