फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा में चिट्ठी डाल किसान को दी बेटों की हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव के एक किसान के घर पर चिट्टी डालकर बेटे की हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उसके मकान के दरवाजे और ट्राली के टायर जला दिए गए हैं। इससे पहले उनके मकान पर गोली का खोखा पड़ा मिला चुका है। पीड़ित परिवार दहशत में है। इसकी पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

हिसावदा गांव निवासी सुधीर खेती करता है। उसने पुलिस को बताया उनके मकान में पिछले कुछ दिनों से धमकी भरी चिट्टी डाली जा रही है। पत्र में लिखा जा रहा है कि या तो ये घर हमें दे दे, नहीं तो तेरे चारों बेटों को मार दिया जाएगा। कई माह पूर्व भी उनके घर पर धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। पिछले दिनों उनके मकान की छत पर गोली का एक खोखा पड़ा मिला था। उनके मकान के दरवाजे और घेर में खड़ी ट्राली में आग लगा दी और शौचालय की सीट तोड़ दी है। उसका कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और न ही किसी से कोई विवाद हुआ है। इससे परिवार के सदस्य भयभीत है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें