फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम दफ्तर के पास युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। भू-माफियाओं द्वारा लूंब गांव में एक युवक के मकान पर चार साल से अवैध कब्जा किए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई न होने से आहत युवक मंगलवार को तहसील पहुंचा। यहां एसडीएम कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इससे तहसील में अफरातफरी मच गई। तहसील कर्मचारी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया।
थाना छपरौली के गांव लूंब का रहने वाले मोनू के मुताबिक 13 अक्तूबर 2013 में गांव के ही कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया था। तभी से वह थाना, तहसील और जिला मुख्यालय पर अफसरों के चक्कर काट रहा है। छपरौली थाने पर मामला दर्ज भी कराया था। लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। युवक का कहना है कि अब भूमाफिया उसके मकान में भी घुसने नहीं दे रहें है। उसने मंगलवार सुबह एसडीएम को सूचित किया कि उसे न्याय नहीं मिल रहा है। वह उनके कार्यालय के आगे जहर खाकर आत्महत्या करेगा। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंगलवार दोपहर तहसील पहुंचा। यहां एसडीएम कार्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। मगर समय रहते उसे सीएचसी भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

---
शराब के नशे में था, जहर की पुष्टि नहीं : एसडीएम

बड़ौत। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि कब्जे वाला मामला बहुत पुराना है। उसका मामला न्यायालय में भी विचारधीन है। उन्होंने यह बताया कि युवक शराब के नशे में था। उसे जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। विवाद को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की मदद से समस्या दूर कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


बड़ौत। इस संबध में सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मोनू के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। उसने जहर खाया है या नहीं उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि अभी युवक का उपचार कराया गया है। घटना की पूरी जानकारी बद में ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें