छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में इलाज के बहाने चिकित्सक और उसके सगे भाई (दवा स्टोर संचालक) ने दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा के मुंह खोलने पर परिवार को मारने की धमकी दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया वह बीमार चल रही थी। दो मार्च को उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। उसकी छोटी बहन चिकित्सक से दवाई लाने के लिए गई। चिकित्सक ने जांच करने के बाद ही दवा देने की कहा और थोड़ी देर बाद आरोपी चिकित्सक अपने सगे भाई दवा स्टोर संचालक के साथ घर में ही आ गया। चिकित्सक ने इलाज करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बाद में दोनों भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। दोनों आरोपी लगातार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। परेशान होकर उसने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी। घर वालों ने आरोपियों के घरवालों से शिकायत की तो आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। इससे उसकी और उसके घरवालों की काफी बेइज्जती हो रही है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक आसिफ और उसके सगे भाई तारीख के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरी तरफ बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा से दुराचार कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई। वह अब सैकड़ों लोगों के मोबाइल दूे साथ पड़ोस के युवक ने दुराचार किया। इस दौरान उसकी अन्य दो युवकों ने अश्लील वीडियो बना ली। बाद में विवाद होने पर इसको वायरल कर दिया । जो धीरे-धीरे सैकड़ों मोबाइल में पहुंच गई। इसका पता छात्रा के परिजनों को चल गया था। किशोरी से जानकारी की तो उसने सारी घटना बता दी। आरोपी के परिजनों को इस बारे में बताया तो वे लोग झगड़े पर उतारू हो गए। यह घटना गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। घटना की पुलिस से मौखिक में शिकायत की । पुलिस ने दो-तीन युवकों से पूछताछ भी की, हालांकि पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है।