फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली पुलिस ने की 84 हजार की नगदी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली थाने की स्टेटिक पुलिस टीम ने टांडा चौकी के पास आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर स्कार्पियो कार से ले जाई जा रही 84800 रुपये की नगदी पकड़ी। गाड़ी सवार व्यक्ति रकम का कोई हिसाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब व्यापार टैक्स की टीम नगदी की जांच करेगी। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि छपरौली थाने की स्टेटिक पुलिस टीम टांडा चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी समय कैराना की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी रुकवाकर तलाशी ली तो गाड़ी से 84800 रुपये की नगदी बरामद हुई। गाड़ी में सवार सलीम पुत्र रसीद निवासी शेखबंदा कस्बा कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। वह रकम का हिसाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने नगदी को जब्त कर लिया। आरोपी से थाने लेकर पूछताछ की जा रही है। अब व्यापार कर की टीम नगदी की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें