फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने बड़ौली में कई लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बड़ौली में विगत एक सप्ताह से एक बंदर ने आतंक मचा रखा है। बंदर अब तक संजीव, दीपक, हरेंद्र, आशीष, नीटू, मोनू समेत अन्य कई लोगों को काट चुका है। इससे गांव के लोगों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने कहा बंदर के भय से लोगों की रात की नींद उड़ गई है। बंदर किसी भी समय घर में घुसकर किसी पर भी हमला बोल देता है। कई बार उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीण सफल नहीं हो सके। उन्होंने वन अधिकारियों से बंदर से निजात दिलाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल ने कहा बजट के अभाव के चलते वन विभाग के पास बंदरों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें