नाबालिग लड़की का अपहरण, परिजनों ने दर्ज कराया केस
यमुनानगर। पुलिस ने छौली गांव से 16 साल की किशोरी अपहरण का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने किशोरी के अपहरण का आरोप गांव सरावां के एक युवक पर लगाया है। परिजनों का ये भी आरोप ने युवक ने किशोरी का अपहरण शादी का झांसा देकर किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव छौली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत नौ फरवरी को उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि गांव सरांवा निवासी टिंकू उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी टिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।