बिनौली (बागपत)। मंगलवार को दोपहर के समय बाइक सवार दो बदमाशों ने शाहपुर बाणगंगा के बाद पास क्षेत्र के गांव खपराना के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह से 12 हजार रुपये की लूटपाट की। बदमाशों ने जाते समय प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद ग्राम ने राहगीर की मदद से फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। क्षेत्र में लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी।