फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने पुराली में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में एक मकान में रखी धान की पराली में मंगलवार की रात में असामाजिक तत्वों आग लगा दी। वाहन चालकों के शोर मचाने पर परिजनों की नींद खुली। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने तहरीर दी। शाहजहांपुर गांव निवासी जमील ने बताया कि उसका मकान दाहा-बरनावा मार्ग के किनारे बना हुआ है। मंगलवार की रात परिवार के साथ मकान के अंदर सोए हुए थे। रात्रि एक बजे के लगभग सड़क किनारे बने एक कमरे में रखी धान की पराली में आग की लपटें उठने लगी। दाहा-बरनावा मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने शोर मचाया तथा आसपास के लोगों को जगाकर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से 30 हजार रुपये कीमत की पुराली जल गई। जमील के घर में इसी तरह पहले भी चार बार आग लगाई जा चुकी है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें