बड़ौत (बागपत)। शाकिर अपनी पत्नी सानिया निवासी कांधला के साथ शनिवार की सुबह बाइक पर किसी कार्य के लिये बड़ौत आए थे। जब वे दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे थे तो बागपत और शामली सीमा पर ककड़ीपुर गांव के नजदीक पूर्वी यमन नहर पर जाते समय दो तमंचाधारी बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया और 8300 रुपये की नगदी, शाकिर की पत्नी से सोने की अंगूठी, मोबाइल लूट लिया। बाद में बदमाशों ने मोबाइल का सिम तोड़कर फेंक दिया और मोबाइल देकर उन्हें कहा कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। भयभीत दंपति किसी को बताए बिना वहां से चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश नई उम्र के थे और पैंट शर्ट पहने थे।