फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण करने के प्रयास में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में घर के बाहर साइकिल चला रही कक्षा दो की छात्रा का अपहरण करने के प्रयास के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

टटीरी कस्बे में गत शुक्रवार शाम कक्षा दो की छात्रा घर के बाहर साइकिल चला रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और छात्रों को उठाकर ले गया था। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। इस संबंध में छात्रा के पिता दीपक शर्मा ने आरोपी युवक यूनुस पुत्र वाहिद निवासी बिलौचपुरा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें