बागपत। अहेड़ा गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उसकी कार में तकनीकी खराबी आई और कार रुक गई। कार को दोबारा से स्टार्ट कर आगे चले तो हाईवे पर रिवर पार्क के पास आग लग गई। आग से कार चालक सोनू के बाल झुलस गए। चालक व उसके दोस्त ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया।