फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट नहीं पहुंची तीन तलाक पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव भिक्कनपुर निवासी महिला रूकसार पुत्री शौकीन अली ने 20 सितंबर को कलक्ट्रेट में डीएम को शिकायत पत्र देकर बताया था कि 2013 में उसकी शादी खेकड़ा कस्बे के एक युवक से हुई । दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके पति ने उसे मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अभी तक उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी पक्ष पीड़ित की गला घोट कर हत्या का प्रयास भी कर चुके हैं। इनके खिलाफ हत्या का प्रयास व दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा के आरोप में मुकदमा भी दर्ज है। पीड़ित ने कलक्ट्रेट में डीएम को कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मंगलवार को कलक्ट्रेट में पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन तलाक पीड़ित नहीं पहुंची। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस कलक्ट्रेट में तैनात की। तलाक पीड़ित नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें