फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गुड़ से लदा ट्रक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास से ईंट वाले ट्रक में सवार पांच-छह बदमाशों ने गुड़ से लदा ट्रक लूट लिया और चालक को बंधक बनाकर दूसरे ट्रक में डालकर ले गए। बाद में चालक को मेरठ रोड पर बिजलीघर के पास फेंक कर भाग निकले। चालक ने कोतवाली में वारदात की जानकारी दी। गुड़ व्यापारी ने ट्रक चालक और मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दिल्ली के दुर्गा पुरी में खाली ट्रक खड़ा मिला।
हाथरस जनपद के सिहोरी गांव निवासी किशन लाल पुत्र चोखे लाल ट्रक चालक है। वह मथुरा निवासी लाला राम का ट्रक चलाता है। उसने बताया कि बुधवार की रात में वह किरठल गांव से ट्रक में गुड़ लेकर मथुरा के लिए चला। ट्रक में मेरठ जनपद के ललियाना गांव निवासी गुड़ व्यापारी उस्मान का साढ़े 13 टन गुड़ लदा था। इसकी कीमती साढ़े चार लाख रुपये बताई है। रात में डेढ़ बजे के लगभग जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास पहुंचा तो पीछे से ओवर टेक कर ईंट वाले ट्रक में सवार पांच-छह युवकों ने ट्रक को रोका। उसके साथ मारपीट की और आंखों पर पट्टी बांधकर उसे दूसरे ट्रक में डाल लिया। गुड़ से लदे ट्रक को बदमाश लूटकर ले गए। उसे काफी देर घूमाने के बाद मेरठ रोड पर बिजलीघर के पास फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने मोबाइल पर ट्रक मालिक लालाराम को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह गुड़ व्यापारी उस्मान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच की तो दुर्गापुरी दिल्ली में खाली ट्रक मिलने की जानकारी मिली। गुड़ व्यापारी ने ट्रक चालक पर माल गायब करने की आशंका जताई। उसने कोतवाली में ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें