फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने लिया रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दो माह पूर्व कोताना रोड पर हुई फायरिंग में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए थे, इस मामले में एक आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपी का न्यायालय से कस्टडी रिमांड लेकर सात घंटे तक पूछताछ की और घटना मेें प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

कोताना रोड पर सात जुलाई को तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हुए थे। इस मामले मेें सौरभ व अंकुर को पुलिस पहले ही जेल भेंज चुकी है, लेकिन इस घटना के मुख्य आरोपी अंकित पुत्र वीरसेन निवासी आवास विकास बड़ौत 12 सितंबर को न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था, एसआई जाहिद हसन ने बताया कि उसका न्यायालय से सात घंटे तक पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया और उनसे घटना मेें प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया है। बाद मेें उसे न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें