फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव का नहीं हुआ अंतिम संस्कार, दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा गांव में बारिश के कारण महिला के शव को परिजन अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। जब बारिश नहीं रुकी तो परिजनों ने कृष्णा नदी के किनारे शव को दफनाया। गांव में कोई श्मशान घाट न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा निवासी अनिल कश्यप की 35 वर्षीय पत्नी आरती की बृहस्पतिवार को बीमारी के कारण मौत हो गई। बारिश के कारण तीन दिन तक महिला की लाश घर में ही रखी रही। श्मशान घाट न होने के कारण परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। तीन दिन बाद भी जब मूसलाधार बारिश नहीं रुकी तो ग्रामीणों ने विचार किया। मृतक महिला के परिजनों से बात की। आखिर में तय हुआ कि अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को कृष्णा नदी के किनारे दफनाया जाएगा। परिजनों ने मूसलाधार बारिश के चलते शव को नदी के किनारे दफनाया। गांव में श्मशान घाट न होने से शव के अंतिम संस्कार का रिवाज बदलना पड़ा। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने चाहिए। सैकड़ों सालों से ग्रामीण खेतों में या कृष्णा नदी किनारे शवों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। कई बार श्मशान घाट की भी मांग की गई, लेकिन श्मशान घाट नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें