फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मुकदमा वापस न लेने पर व्यक्ति को कुचलकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल गांव में एक व्यक्ति के बेटी से दिल्ली मेें गैगरेप के मामले में चल रहे मुकदमे को वापस न लेने पर पहले उसे सरूरपुर के पास बाइक मेें टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया और अब गांव पहुंचकर दो युवकों ने परिवार को मारने की धमकी दी, उसने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मार्च माह मेें गजेंद्र निवासी बिजरौल डीडीसी दिल्ली में नौकरी करता हे और उसकी बेटी कोचिंग कर रही है, वहां पर उसके साथ गैगरेप हुआ और यह मामला विचाराधीन है। गजेंद्र ने दी तहरीर में बताया कि जब वह दिल्ली से 14 जुलाई को अपने गांव बिजरौल आ रहा था तो कार में सवार कुछ युवकों ने सरूरपुर गांव के पास मारने की नियत से टक्कर मारने का प्रयास किया। अब 21 जुलाई को दो युवक घर आए और कहा कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगेे और भाग निकले। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें