फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में हो रहा अवैध रेत खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली में हो रहा अवैध रेत खनन
विज्ञापन

छपरौली। यमुना नदी में अवैध रूप से रात्रि के समय रेत खनन किया जा रहा है। तीन माह के लिए रेत खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन इसके बाद भी रेत खनन जारी है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

शासन ने छपरौली और बदरखा में रेत खनन के लिए पट्टे आवंटित किए थे। अब इन पट्टों पर प्रशासन ने एक जुलाई से तीन माह के लिए रेत खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में कई जगह अवैध रूप से रेत खनन जारी है। बौढ़ा, नांगल, बदरखा, ककौर, छपरौली में रात होते ही पोर्कलेन मशीनें यमुना नदी में उतर जाती हैं और रात भर खनन चलता है। ट्रैक्टर-ट्रालियों से रेत की सप्लाई हो रही है। खनन माफिया बिना रोक टोक यमुना नदी से रेत निकाल रहे है। पुलिस-प्रशासन भी मूक दर्शक बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र मे अवैध रेत खनन नहीं हो रहा है। रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें