उधार सिगरेट देने से मना करने
पर दंपति पर हमला किया
बड़ौत (बागपत)। खेड़ा हटाना गांव में परचून की दुकान पर बैठी महिला के उधार सिगरेट न देने पर एक व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसके पति को भी धारदार हथियारों से हमला बोलकर घायल कर दिया। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया।
ओमवीर खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला है। वह गांव मेें परचून की दुकान करता है। रविवार की रात में ओमवीर अंदर खाना खाने चला गया । उसकी पत्नी दुकान पर थी। आरोप है कि एक व्यक्ति ने सिगरेट मांगी तो उधार देने से महिला ने मना कर दिया। इस पर उसने महिला से मारपीट की और उसके पति ओमवीर पर भी धारदार हथियार से हमला बोल दिया और उसे घायल कर दिया। इस संबंध में ओमवीर के भाई सत्यपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई।