फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव से एक किसान एक सप्ताह से लापता है, उसका मोबाइल भी बंद है। उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। रोहित तोमर उर्फ बिट्टू पुत्र ब्रजपाल बिजरौल गांव का रहने वाला है। वह 26 अप्रैल को अपनी रिश्तेदारी में भैंसी गांव जनपद मुजफ्फरनगर गया था। उसी शाम को उसका फोन घर आया कि वह बुढ़ाना आ चुका है। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और काफी तलाश की , लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसके भाई राहुल तोमर ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है, पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें