दोघट (बागपत)। दाहा निवासी राजेंद्र पुत्र जल सिंह अपने मकान में मरम्मत का कार्य करा रहा है। शनिवार को मजदूर घर में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कमरे में रखी अलमारी से एक मजदूर ने 60 हजार की नगदी चोरी कर ली और फरार हो गया। मजदूर इलाहाबाद का रहने वाला बताया गया है। मकान मालिक ने इस संबंध में दोघट थाने में आरोपी मजदूर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।