बागपत। विद्युत निगम की टीम ने बाघू गांव में चार विद्युत चोरी में, नौरोजपुर गुर्जर गांव में 15 और शहर के पुराना कस्बे में 10 बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ के नेतृत्व में अभियान चल रहा है।
शनिवार को विद्युत निगम की टीम एसडीओ विकल्प महेश के नेतृत्व में बाघू गांव पहुंची। यहां उन्होंने विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सोहन पाल पुत्र सुखवीर, गंगाराम पुत्र खचेडू, प्रदीप पुत्र चरण सिंह और प्रवीण पुत्र राजपाल विद्युत चोरी करते पकड़े गए हैं। यहां विद्युत के कनेक्शन नहीं थे। उसके बाद भी घर में विद्युत जला रहे थे। उनको निगम की धारा 135 का दोषी पाया है। इसी धारा के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा बागपत के पुराना कस्बा में शहजाद, फिरोज, फरमूद्दीन, रिजवान, रहीसुद्दीन, कादिर, सरवरी, अजीज, अनीश, रफीकन और नौरोजपुर गुर्जर गांव में नूर मोहम्मद, यूनुस, अरविंद, गजे सिंह, शफीक, चंद्रपाल, फूल कुमार, संजीव कुमार, रामकुमार, सतीश नैन, ब्रिजेश कुमार, ब्रजवीर, ओमवीर, प्रताप सिंह, सोमपाल निगम के बकाएदार हैं। जो काफी समय बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ ने बताया कि रविवार को भी निगम के सभी दफ्तर पूर्व की भांति खुलेंगे।