बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले में युवक के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर गाली-गलौज की। पालिका चेयरमैन के आवास पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए मांग की। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत कराया।
सोमवार की सुबह शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी यासीन ने बताया कि उसका पुत्र वसीम गली के बाहर से गुजर रहा था। तभी मोहल्ले के एक परिवार ने उसे घर के बाहर बुलाकर उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। लाठी डंडो से पीटकर अधमरा कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। यह सुनते ही मोमिन, जमीला और वह खुद वहां पहुंचे। आरोपियों से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पालिका चेयरमैन के आवास पहुंच गया। यासीन ने बताया वहां भी आरोपी ने उनके साथ नोकझोंक कर गाली-गलौच की। इसको लेकर हंगामा किया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आरोपी पक्ष के लोगों ने कहा आरोपी परिवार की लड़की के साथ आए दिन छेड़छाड़ किया करता था। लड़की ने जब उन्हें बताया तो हमने उन्हें समझाने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौच कर दी। इसके बाद मारपीट करनी शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा जांच के बाद कार्रवाई होगी।