फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकडने के लिए छापा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में विद्युत निगम की टीम ने छापा लगाकर एक दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इस संबंध में बिजली चोरी करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

अवर अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने हिम्मतपुर सूजती गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापे मारी की। टीम ने सनुज राठी पुत्र महीपाल के कोल्हू में छापा लगाया तो बिजली चोरी कर कोल्हू चलाया जा रहा था। उन्होंने कोल्हू का केबिल काट दिया। इसके टीम ने गांव में छापेमारी की तो 11 लोग तारों पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए । इन लोगों के बिजली के बिल जमा न करने पर पहले ही विद्युत कनेक्शन काटे जा चुके हैं। विद्युत टीम द्वारा गांव में छापेमारी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कुछ ग्रामीणों ने तुरत-फुरत में अपने केबिल उतार लिए। इस संबंध में अवर अभियंता राकेश कुमार ने सनुज राठी, मदन, विनोद, ओमपाल, पीतम, धनराज, ब्रजपाल, सूंडा, रणवीर, महीपाल, केशो राम, पोखराज के खिलाफ बिजली चोरी में दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें