बिनौली (बागपत)।
बिनौली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की।
बिनौली थाना प्रभारी अनुराग शर्मा को सूचना मिली की कि वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य चोरी की बाइक पर सवार होकर बड़ौत की ओर से बिनौली की तरफ आ रहा है। सूचना पर उन्होंने पुलिस फोर्स को साथ लेकर मेरठ बड़ौत मार्ग जिवाना गेट पर संघन चेकिंग अभियान चलाया तो उस दौरान पुलिस ने रविकांत पुत्र विनोद कुमार निवासी ब्रह्मपुर जट थाना मंगलौर उत्तरांचल को बाइक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस युवक को थाने लाई और उससे पूछताछ की, पूछताछ में उसने पुलिस को बाइक को चोरी करना स्वीकार किया, इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर बंद पड़े एमबीएफ ईंट भट्टे से चोरी की तीन बाइकें ओर बरामद की। सभी बाइकों को उसने बड़ौत बिनौली क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया है। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि इसके बाकी साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।