छपरौली (बागपत)। बाछौड़ गांव के कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक को रिश्तेदार एक दिसंबर 2016 को कुछ समय के लिए लेकर चला गया था। आरोप है कि उसने अभी तक बाइक नहीं लौटाई। बाइक मांगने पर गाली-गलौज कर केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर आरोपी कपिल निवासी गढ मुक्तेश्वर (हापुड़) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।