फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बरामद करना पुलिस के लिए बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किशोरी को बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली और मुंबई तक पहुंच गई है। हालांकि पुलिस अभी तक खाली हाथ है। आरोपी युवक नाम बदल-बदलकर रहता है।
विज्ञापन

किशोरी अपने घर से 22 दिसंबर को लापता हो गई थी। तलाश करने पर उसके परिजनों को कई जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर कोतवाली पर आरोपी शादाब खान निवासी रामपार्क कालोनी लोनी, उसके ममेरे भाई शोएब और सिसाना गांव के आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि शोएब ने सिद्धांत चौधरी के नाम से फेसबुक एकाउंट बना रखा है। उसने धोखाधड़ी से लड़की को फंसाया है। आशंका जताई कि लड़की की जान को भी खतरा है। आरोपी शोएब बेहद ही चालाक प्रवृत्ति का है। वह नाम बदल-बदलकर रहता है। आरोपी को लोनी में सिद्वू के नाम से पुकारते है। पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए बागपत के अलावा गाजियाबाद दिल्ली और मुंबई गई हुई है। हालांकि पुलिस पूरी कार्यवाई गोपनीय बनाए हुए है। खुफिया तंत्र भी जांच पड़ताल में लगा हुआ है। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि लड़की को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें