फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली गम्भीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। लेनदेन के विवाद में गुराना रोड पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

गुराना रोड निवासी सरफराज पुत्र यामीन का पड़ोस के ही एक युवक से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर गुराना रोड पर वह किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि उस दौरान पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने उस पर फायर कर दिया। जिससे उसके गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। फायर की आवाज से आसपास लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने घायल युवक के पिता यामीन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें