बड़ौत (बागपत)।
महिला को बच्ची के जन्म होने पर नर्स ने उसे अपनी रिश्तेदारी में दे दिया। इसको लेकर मामला कोतवाली पहुंचा और काफी गहमा गहमी के बीच बच्ची को महिला को सौंपा।
बिनौली रोड पर स्थित मीना पत्नी नीरज ने छह दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया । नर्स ने तीन दिन पहले किसी तरह बच्ची को अपने रिश्तेदारी में एक महिला को दे दिया। उसके औलाद नहीं थी। जब इसकी जानकारी मीना के परिजनों को लगी तो उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया और काफी समय तक वाक्य युद्ध चलता रहा। बाद में बच्ची को मीना को सौंप दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।