शांति भंग की धारा में चार को गिरफ्तार किया
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल के गेट पर जयवीर और विनीत की चाय की दुकान है। शनिवार देर रात जिवाना गांव निवासी श्योवीर और निखिल जो नशे में थे, उनकी दुकान पर आए और दोनों से गाली गलौच करने लगे। देखते-देखते चोरों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चारों लोगों को कोतवाली ले आई। इसके बाद चोरों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया है।