फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बॉर्डर पर मवीकलां के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां निवासी अजय पांचाल (26) पुत्र सुरेंद्र पांचाल, एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। फिलहाल नेपाल के बॉर्डर पर तैनाती थी। शुक्रवार को सोते समय उसके ऊपर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी अफसरों ने उसके परिजनों को दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार देर शाम तक उसका शव गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


हादसे में पिता और दो बच्चे घायल
बागपत। शहर निवासी महिला रूपा ने पुलिस को बताया कि उसके पति पवन दो बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। शहर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पति और दोनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

गैंगरेप की कोशिश और वीडियो वायरल
का एक ओर आरोपी गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी। आरोपी युवकों ने किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। केस का एक आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी महीनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है इस केस में दो-तीन लोग समझौते के प्रयास में लगे थे। उन्होंने रुपये की मध्यस्थता भी की थी। उनकी वीडियो वायरल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें